लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: नौबस्ता रेलवे फ्लाईओवर पर मांझे की चपेट में आने से प्रापर्टी डीलर अजमी हुसैन की गर्दन कटने के मामले में अज्ञात के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा थाने के दरोगा राज कुमार यादव की तहरीर पर दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह के मुताबिक प्रापर्टी डीलर अजमी हुसैन सरफराजगंज के रहने वाले हैं। 25 सितंबर को वह बाइक से नौबस्ता रेलवे फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इस बीच पतंग के खतरनाक मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन में कट लग गया था। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां 10 टांके लगे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दरोगा राजकुमार यादव की तहरीर पर खतरनाक मांझा बांधकर पतंग उड़ाने और प्रापर्टी डीलर को जख्मी करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र में खतरनाक मांझा बांधकर ...