Lucknow News: महिला डॉक्टर से गोल्ड लोन के नाम पर 267 ग्राम सोना हड़पा
लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: जरूरत के समय मदद के बहाने पहचान के लोगों ने एक महिला डॉक्टर से लाखों का सोना ठग लिया। आरोप है कि गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर गहने गिरवी रखवाए, रसीद अपने नाम बनवाई और बाद में गहने भी निकाल लिए। विरोध किया तो घर आकर पिस्टल दिखाकर धमकाया और सादे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता ने चार साल बाद हिम्मत जुटाकर आशियाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकीपुरम निवासी डॉ. मीनाक्षी त्रिपाठी के अनुसार वर्ष 2019 में उन्हें इवेंट मैनेजमेंट के व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपये की जरूरत थी। इसी दौरान परिचित निहिल मोहन श्रीवास्तव ने सुरेन्द्र पाल सिंह उर्फ मोनू और गुरप्रीत सिंह जोरावर व गगनप्रीत सिंह से मिलवाया। यह भी पढ़ें- अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर डॉक्टर ने दी जान; 1.4 करोड़ के फ्रॉड केस में फंसाने की धमकी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.