लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी में नीट-पीजी की तैयारी कर रही एक महिला डॉक्टर को एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव द्वारा व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो, वीडियो और आपत्तिजनक संदेश भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्जुनगंज स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत एमबीबीएस डॉक्टर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इन दिनों नीट-पीजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। आरोप है कि 27 अगस्त की रात करीब 11 बजे के बाद एक फार्मा कंपनी में कार्यरत एमआर ने उनके व्हाट्सऐप नंबर पर लगातार अश्लील फोटो और वीडियो भेजने शुरू कर दिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने केवल अश्लील सामग्री ही नहीं भेजी, बल्कि अभद्र और यौन टिप्पणी वाले संदेश भी भेजे। देर र...