Lucknow News: महिला को विधवा बता बायोडाटा व्हाट्सऐप पर भेजा,केस
लखनऊ, अगस्त 11 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज में जालसाजों ने शादीशुदा महिला को विधवा बताकर उसका फर्जी बायोडाटा बनाकर पिता के व्हाट्सऐप पर भेज दिया। आरोप है कि दो अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर रिश्ते की बात की गई और इंकार के बाद भी गलत जानकारी वाला बायोडाटा भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। पिता की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-ई चंद्रलोक निवासी 75 वर्षीय कृष्ण मुरारी के मुताबिक 2 अगस्त की शाम 4:24 और 5:13 बजे अज्ञात नंबरों से उनके व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज आए। फोन करने वाले संजीव मिश्रा और कुसुम मुगदल ने उनकी बेटी रुचि शर्मा के लिए रिश्ते की बात की। कृष्ण मुरारी ने साफ कहा कि बेटी की शादी 20 अप्रैल 2024 को दीपक शर्मा से हो चुकी है और उसकी डेढ़ साल की बेटी भी है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.