लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: गोमती नगर के विरामखंड स्थित करोड़ों रुपये के प्लॉट को हड़पने के लिए महिला को दस्तावेज में मृत दिखाने का मामला सामने आया है। श्रम विभाग में कार्यरत पति के निधन से पहले मृत दिखाकर जाली मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए वारिस प्रमाण पत्र बनवाया गया। उसके बाद एक महिला को बेटी व फर्जी वारिस बनाकर प्लॉट बेचा गया। इस मामले में दर्ज मुकदमे पर गाजीपुर पुलिस ने एक आरोपी बाजारखाला पुराना हैदरगंज लकड़मंडी निवासी फहीम खान को डालीबाग इलाके से गिरफ्तार किया है। फर्जीवाड़े में शामिल एक आरोपी रितिक अवस्थी को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। गोमती नगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बांदा सिविल लाइंस की राखी सिंह गाजियाबाद में रहती हैं। उन्होंने 27 जुलाई को फर्जीवाड़े समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के...