Lucknow News: महिला को बरगलाकर सोने के जेवरात लेकर फरार हुए युवक
लखनऊ, अक्टूबर 21 -- Lucknow News: मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद के मधवापुर गांव में जालसाजों ने जादू टोना का डर दिखाकर और सम्मोहित करके महिला के जेवरात चोरी कर लिए। उसके बाद एक इलेक्ट्रिक दुकान से भी तांबे के तार के बंडल ठगकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों को तलाश रही है।मधवापुर गांव निवासी रामलखन की पत्नी पुष्पा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह गैस लेने के लिए मधवापुर पावर हाउस की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवक ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ छलकपट करते हुए जादू टोना जैसी हरकतें की। डराया और सम्मोहित करते हुए युवकों ने पीड़िता के गले से सोने की चेन, सोने की दो बाली उतरवा ली और फरार हो गए।इसके बाद दोनों युवक ठगों ने जगदीशपुर खुर्द के स्थित केशन की इलेक्ट्रिक की दुकान को निशाना बनाया। वहां वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.