लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: सुलतानपुर रोड स्थित निजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 32 वर्षीय महिला नीतू यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने इलाज में कोताही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने ड्यूटी के दौरान नशा कर रखा था। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुलतानपुर रोड स्थित बागियामऊ गांव निवासी नीतू यादव के खाना बनाते समय हाथ जल गए थे। परिवारीजन मरीज को लेकर सुलतानपुर रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। रात में मरीज की हालत ठीक थी, लेकिन सुबह करीब 10 बजे नीतू की मौत हो गई। परिवारीजनों को शव शाम छह बजे तक नहीं दिया गया। परिवारीजनों पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की गुजारिश की, लेकिन पुलिस ने टालमटोल करती रही।

इलाज के दस्तावेजों में छेड़छाड़ की आशंका परिजनों ने रात म...