लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता। कल्ली पूरब क्षेत्र में सोमवार को मातृशक्ति के बीच जनसंपर्क कर सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम की सदस्य सुधा काला व निशा सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क के दौरान गांव की महिलाओं ने विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि विधायक डॉ राजेश्वर सिंह शिक्षा, बुजुर्गों, मातृशक्ति, खेल और सड़क निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को विधायक के शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके संकल्प 'कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे, हर घर का बच्चा शिक्षित रहे' के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए किए...