Lucknow News: महिलाओं को लूटने का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: महिला के कान से बाली झपटने के आरोपी दुबग्गा फाटक शाहपुर भमरौली के राजू उर्फ कल्लू को जानकीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बाली और साढ़े 12 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इंदिरा नगर में भी एक महिला से बाली छीनी थी। लुटेरे के खिलाफ शहर के कई थानों में 23 मुकदमे दर्ज हैं। जानकीपुरम इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक, चार अक्तूबर को इलाके में बाइक सवार दो बदमाश ने एक महिला के कान से बाली लूट ली थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राजू के रूप में हुई। गुरुवार को पुलिस ने उसे सलीम तिराहा रोड स्थित होम्योपैथिक अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने चार अक्तूबर को भी एक महिला की बाली छीनने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.