लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: नगर निगम की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब महापौर सुषमा खर्कवाल से नाराज भाजपा के 32 पार्षद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलने पहुंचे। वरिष्ठ पार्षद देव शर्मा मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे पार्षदों ने महापौर पर विकास कार्यों में खुला भेदभाव करने का आरोप लगाया और दस्तावेजों के साथ पूरी शिकायत सौंपी। पार्षदों का कहना था कि जिन जनप्रतिनिधियों से महापौर की राजनीतिक सहमति नहीं है, उनके वार्डों में विकास कार्यों के लिए बजट तक जारी नहीं किया गया। मिलने वालों में कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह गब्बर, प्रमोद सिंह राजन, शैलेंद्र वर्मा, मुकेश सिंह मोंटी, विमल तिवारी, कमलेश सिंह, कौशलेंद्र द्विवेदी तथा पार्षद प्रतिनिधि हरीश अवस्थी प्रमुख रहे। सभी ने अपने-अपने वार्डों से जुड़े विकास ...