लखनऊ, जुलाई 29 -- Lucknow News: मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि जी महाराज के सानिध्य में मंगलवार शाम को गोमती तट स्थित मनकामेश्वर उपवन घाट पर 11 वेदियों से मां गोमती की महाआरती की गई। सुबह उपवन घाट पर गोमती की स्वच्छता के लिए सफाई अभियान चलाया गया और 11 छायादार व औषधीय पौधे रोपे गये। आरती से पूर्व उपमा पांडेय और अन्य श्रद्धालुओं द्वारा घाट पर आकर्षक रंगोली व मनमोहक पुष्प सज्जा की गई। शाम को 11 वेदियों से 11 विद्वान पंडितों द्वारा भव्य महाआरती उतारी गई। जिसमें गौर्जा ने वेद मंत्रों का पाठ किया। सभी श्रद्धालुओं व सेवादारों ने गोमती की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।​महंत देव्यागिरि जी ने कहा कि ​मां गोमती हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर हैं। इन्हें स्वच्छ रखना और प्रकृति क...