Lucknow News: महफिल में लखनऊ की बदलती सामाजिक और सांस्कृतिक तस्वीर का बयां किया
लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: लखनऊ की संस्कृति, इतिहास, साहित्य और खान-पान से जुड़े विभिन्न रंगों को एक मंच पर समेटते हुए वाह लखनऊ की ओर से आयोजित महफिल-ए-टिकैत राय में शहर के अतीत और वर्तमान पर चर्चा हुई। गोमती नगर स्थित विस्तार क्लब में हुए कार्यक्रम में साहित्य, इतिहास और लखनऊ के खान-पान से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐसा चलन अच्छा है। इससे हमें लखनऊ को और समझने का मौका मिलेगा। अपनी बात रखते हुए डॉ दिनेश शर्मा भावुक हुए। कार्यक्रम में लेखक अभिषेक दत्ता की पुस्तक हनुमान रामायण से पहले का विमोचन किया गया। पुस्तक के माध्यम से रामकथा और हनुमान से जुड़े उन पहलुओं पर चर्चा सामने आई, जो आम तौर पर प्रचलित आख्यानों से अलग हैं। इसके बाद लेखक आशुतोष शुक्ला की कहानी फोनबुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.