लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: नाती का पहला जन्मदिन मनाकर लौट रहे स्कूटर सवार जीजा-साली को मवैया तिराहे के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार जेसीबी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटर सवार जीजा शफीकुल हसन (62) और उनकी साली वसीम जहां उर्फ रानी (52) घायल हो गए। दोनों को आलमबाग पुलिस ने अस्पताल भेजा था, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया। आलमबाग पुलिस ने जेसीबी कब्जे में ले लिया है। आलमबाग के पुराना सरदारी खेड़ा निवासी मो. हलीम खान ने पुलिस को बताया कि मामा शफीकुल हसन मंगलवार दोपहर करीब दो बजे साली वसीम जहां उर्फ रानी के साथ स्कूटर से खदरा होते हुए घर लौट रहे थे। दोनों मवैया तिराहा होते हुए भवानी खेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार जेसीबी के चालक ने लापरवाही से स्कूटर में टक्क...