लखनऊ, सितम्बर 21 -- Lucknow News: मलिहाबाद के गढ़ी संजर खां गांव में सोमवार दोपहर को बेहद दर्दनाक घटना हुई। घर के पास आम की बाग में पशुओं को चराने गए किसान राज कुमार उर्फ राजू मौर्य (58) पर एक सांड़ हमलावर हो गया। सांड़ ने किसान को उठाकर पटक दिया। अपने पैरों से किसान पर कई बार हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। किसान बचाव के लिए शोर मचाता रहा। बचाव के लिए आसपास कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद गुजरे राहगीरों ने लहूलुहान राजू को खेत में मृत देखा। तुरंत ही पुलिस और परिजनों को सूचना दी। रात में पुलिस ने राजू का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि शाम को पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया था। शोक में डूबे ग्रामीणों में आवारा पशुओं के इधर उधर घूमने पर नाराजगी जताई है。

घटना का विवरण मलिहाबाद पुलिस के मुताबिक राजू के परिजनों ने बताय...