लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: मलिहाबाद। संवाददाता कस्बे के बशारत तरफदार स्थित माता दुर्गा मंदिर में रविवार रात 32वें विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन हुआ। नव दुर्गा जागरण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जागरण की शुरुआत मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और ज्योति प्रज्वलित कर की गई। म्यूजिकल ग्रुप के टी-सीरीज कलाकार विशाल राज, स्वाति मिश्रा, संजीव किंकर और मोहित हलचल ने भजनों से माता रानी का गुणगान किया। सुबह तक चले जागरण में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। सोमवार सुबह मूर्ति विसर्जन के बाद भंडारा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...