Lucknow News: मलिहाबाद में आरा मशीन संचालक को गोली मारी
लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: मलिहाबाद के अमानीगंज इलाके में शनिवार दोपहर जमीन खाली कराने के विवाद में आरा मशीन संचालक राजू यादव (35) को गोली मार दी गई। गोली राजू के बाएं कंधे को चीरती हुई निकल गई। राजू को मलिहाबाद सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज दिया गया। राजू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। काजी खेड़ा गांव निवासी राजू यादव आरा मशीन संचालक है। मलिहाबाद के फरीदपुर रोड स्थित आरा मशीन लगी हुई है। राजू ने बताया कि बाबू बनारसी दास मोहल्ला निवासी राफे खां और उनका बेटा बिलाल अपने कुछ साथियों के साथ शनिवार को उनकी आरा मशीन पर पहुंचा था। आरोप है कि दोनों ने उनसे जमीन के किराए को लेकर कुछ बातचीत की। जिस पर बिलाल ने जमीन खाली करने को कहा। इस पर राजू यादव ने बताया कि जमीन को लेकर पांच साल का एग्रीमेंट हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.