Lucknow News: मरीज की मौत की जांच शुरू, मां के बयान दर्ज
लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: निजी अस्पताल में मरीज हिमांशु गुप्ता की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में मृतक की मां मोनी गुप्ता के बयान दर्ज किए गए। लखीमपुर निवासी मोनी ने बताया कि 23 सितंबर की रात बेटे को सांस लेने में तकलीफ होने पर लोहिया संस्थान ले गईं। वहां से लारी कार्डियोलॉजी और फिर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, लेकिन आईसीयू बेड नहीं मिला। चार दिन इंतजार के बाद 26 सितंबर को दलाल के झांसे में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।आरोप हैं कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल ने रुपये वसूले। आईसीयू में बेटे से मारपीट और इलाज में लापरवाही भी बरती गई। हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़िता ने सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। सीएमओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.