लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वृंदावन को परम्परा और प्रगति के समन्वय से नया रूप दिया जाएगा। ब्रज क्षेत्र को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जाएगा तथा मंदिर सरकारीकरण से मुक्त होंगे। वृंदावन को ए-ग्रेड नगर पालिका का स्थान मिलेगा।अखिलेश ने गुरुवार को मिलने आए श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के गोस्वामी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल को यह भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश के मुख्यमंत्रित्वकाल में वृंदावन-मथुरा में हुए विकास कार्यों के प्रति आभार जताया। गोस्वामी समाज के प्रतिनिधिमंडल में रजत गोस्वामी, गोपेश, आभास तथा देव गोस्वामी शामिल थे। इस अवसर पर डा. अशोक अग्रवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ब्रजमंडल में वृंदा...