लखनऊ, अक्टूबर 30 -- Lucknow News: मड़ियांव में बाइक सवार तीन लुटेरों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारी की स्कूटी रुकवाई और उसका मोबाइल लूट लिया। जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद मड़ियांव पुलिस ने 13 दिन बाद लूट की एफआईआर दर्ज की है। सीतापुर कसमंडा खुर्दा निवासी आलोक जानकीपुरम में रहकर एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। उनके मुताबिक 16 अक्तूबर की रात करीब पौने तीन बजे वह बड़े भाई की स्कूटी से अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। सीतापुर रोड मड़ियांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। एक लुटेरे ने आनन-फानन में स्कूटी की चाबी निकाल ली। दूसरे ने आलोक का कीमती मोबाइल लूट लिया। उसके बाद आरोपी आलोक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राह...