Lucknow News: मजदूर का चेहरा तेजाब से जलाने वाले को पांच साल की कैद
लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: वर्ष 2023 में धनतेरस के एक दिन पूर्व जानकीपुरम इलाके में मजदूर का तेजाब से चेहरा जलाने वाले को एडीजे-17 की कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि अदा न करने पर चार माह के अतिरिक्त कारावास का आदेश दिया। एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र के मुताबिक 11 नवंबर 2023 को बाराबंकी के कटरा का रहने वाला मजदूर जानकीपुरम में काम कर रहा था। उसका साथी मजदूर से झगड़ा हो गया था। उसी दौरान राहुल ने साथी के चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया था। इससे साथी मजदूर का चेहरा झुलस गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस ने मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.