लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर में सोमवार रात मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट ली। वारदात के बाद आरोपी कानपुर रोड की ओर बाइक समेत फरार हो गया।

मंदिर से लौट रही महिला की चेन लूटी सरोजनी नगर के हैडिल जयराजपुरी कॉलोनी निवासी अमित वर्मा के मुताबिक सोमवार रात वह मां इंद्रा वर्मा के साथ बाइक से ज्वाला देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद मां को लेकर घर लौट रहे थे। रात करीब सवा नौ बजे पराग रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास बाइक सवार बदमाश ने मां के गले की चेन लूट ली। सरोजनी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से तलाश की जा रही है। -------

पूर्व डीजी की कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर पूर्व डीजी की कार में स्कॉर्प...