Lucknow News: मंत्री ने सफाई का काम और तेज करने का दिया निर्देश
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ के बाद सफाई का काम और तेज किया जाएगा। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जलनिकासी में तेजी लाने के साथ ही नालियों की सफाई, कीटनाशक छिड़काव और सैनिटाइजेशन अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने नगर निगम के कंट्रोल रूम पहुंचकर राहत कार्यों की जानकारी ली। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फैजुल्लागंज में करीब करीब आठ किलोमीटर क्षेत्र में बाढ़ का असर पड़ा है। प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बाढ़ के बाद सफाई के लिए और बढ़ाए गए कर्मचारी, अब 1150 कर्मचारी लगाए गएप्रभावित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.