लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: यूपी की मंडियों में 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाएगी। स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान-2026 के तहत मंडी परिसरों में जमा कूड़े, बंद नालियों, जलभराव वाले स्थानों, शौचालयों, नीलामी चबूतरों, दुकानों और किसान विश्राम गृहों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Barabanki News: देवा मेला पार्किंग स्टैंड की नीलामीमंडियों में 15 दिवसीय सफाई अभियान राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान-2026 को बेहतर ढंग से चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। सफाई अभियान के दौरान मंडी समितियों के अनुबंधित सफाई ठेकेदारों को अपने सभी सफाई कर्मियों को लगाकर अच्छे ढंग से सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंडी परिसर के प्रत्येक हिस्से की सफाई सुनिश्चित की जाए...