Lucknow News: मंगेतर के साथ लौट रही युवती को रास्ते में रोककर पीटा, घर तक पीछा कर कई लोगों ने बोला दोबारा हमला
लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र की गीता विहार कॉलोनी, माढ़रमऊ में गुरुवार शाम एक युवती और उसके मंगेतर के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले रास्ते में स्कूटी रुकवाकर दोनों की पिटाई की गई और बाद में कई लोगों ने घर के बाहर घेरकर दोबारा हमला बोल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से सीतापुर के खैराबाद निवासी मुस्कान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने मंगेतर नवोदित अग्रवाल के साथ बाजार से अपने कमरे की ओर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में प्रमोद कुमार नामक व्यक्ति ने उनकी स्कूटी जबरन रुकवा ली और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों खुद को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.