Lucknow News: भैंसोरा में 14 हजार पौधों से विकसित नंदन वन जनता को समर्पित
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: भैंसोरा गांव में 14 हजार पौधों से विकसित नंदन वन का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। नगर निगम की उपवन योजना के तहत जोन-4 के भरवारा-मल्हौर वार्ड में विकसित इस पार्क से आसपास के करीब पांच हजार लोगों को लाभ मिलेगा। 6400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने नंदन वन में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण के साथ ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले और लोगों के बैठने के लिए बेंच सहित कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इसका लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कलमी आम, महापौर सुषमा खर्कवाल ने सिंदूर, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने चंदन और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने राडरमचेरा (चाइना डॉल) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.