लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: राजधानी के सबसे बड़े और सुविधाओं से सुसज्जित भैंसाकुंड श्मशान घाट में भी पानी पहुंच गया है। लगातार बारिश के बाद श्मशान घाट के निचले हिस्से में पानी भर गया। हालांकि अभी शवों के अंतिम संस्कार के लिए बने प्लेटफॉर्म के ऊपर पानी नहीं भरा है। नीचे पानी होने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने यहां बने विद्युत शवदाह गृह को एक्टिव कर दिया है। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को पानी भरे निचले हिस्से में जाने की जरूरत नहीं होगी। विद्युत शवदाह गृह ऊपर बने प्लेटफॉर्म के पास ही स्थित है।नगर निगम के अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा ने बताया कि विद्युत शवदाह गृह चालू स्थिति में है। श्मशान घाट के नीचे के हिस्से में पानी आया है, लेकिन अभी बहुत...