लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: सरकारी जमीन पर कब्जा कर बाउंड्रीवाल खड़ी करने और प्लॉटिंग के जरिए जमीन हथियाने की भूमाफिया की कोशिश पर नगर निगम ने मंगलवार को बड़ा प्रहार किया। रहीमाबाद में करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की 1.274 हेक्टेयर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। कब्जेदार प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ कार्रवाई में सिफारिश और विरोध भी काम नहीं आया। जमीन पर कब्जा करने वाले प्रॉपर्टी डीलर के संबंध में एसडीएम सरोजनीनगर ने रिपोर्ट दी थी कि वह भू-माफिया के रूप में दर्ज है। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया और सरकारी संपत्ति को अपने कब्जे में सुरक्षित कराया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: भूमाफिया के कब्जे से कल खाली कराई जाएगी एक अरब की जमीनकब्जे में थीं कई सरकारी उपयोग की जमीनें नाली से श्मशान तक की जमीन पर था कब...