लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: फोटो है 7.43 करोड़ की लागत से होगा सुंदरीकरण विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।

भूतनाथ बाजार का विकास इंदिरानगर क्षेत्र का प्रमुख भूतनाथ बाजार कुछ ही दिनों में बेहद खूबसूरत नजर आने वाला है। जाम से जूझ रहे बाजार को मुक्त कराने के लिए चौड़ी सड़कें, बेहतरीन फुटपाथ और फैंसी लाइटों से जगमग बाजार ग्राहकों को आकर्षित करेगा। लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को 7.43 करोड़ रुपए से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

परियोजना का उद्देश्य विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि यह परियोजना केवल सड़क चौड़ीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि भूतनाथ बाजार को अधिक सुंदर, व्यवस्थित और सुविधाजनक बाजार के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सड़क चौड़ीकर...