लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर ईको गार्डन में भूख हड़ताल कर रहे बांड एमबीबीएस डॉक्टरों की तबीयत बिगड़ने लगी है। शनिवार रात भूख हड़ताल पर बैठे डॉ. राज की हालत खराब होने पर उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के कुछ समय बाद साथी डॉक्टर उन्हें वापस ईको गार्डन ले आए। वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे तीन अन्य डॉक्टरों की भी तबीयत खराब है। उनका वजन घटने के साथ कमजोरी बढ़ रही है। इसके बावजूद आंदोलनकारी डॉक्टरों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। ईको गार्डन में सीएचसी और पीएचसी में तैनात बांड डॉक्टर बीते चार दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। भूख हड़ताल पर डॉ. अंकित, डॉ. चहल, डॉ. राज और डॉ. नयन बैठे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समान काम करने के बावजूद उनके वेतन में बड़ा अंतर है। बा...