Lucknow News: भूख हड़ताल कर रहे शिक्षक भर्ती के दो अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: 68,500 शिक्षक भर्ती-2018 की आरक्षण विसंगति के समाधान की मांग को लेकर ईको गार्डन में भूख हड़ताल के तीसरे दिन दो अभ्यर्थियों की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर चित्रकूट निवासी दीपक पटेल और बरेली के नसीम फरीदी को लोक बंधु अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों की जांच की। तबीयत में सुधार है। हालांकि डॉक्टरों ने रात भर इन्हें निगरानी भर्ती कर उपचार की सलाह दी। करवा चौथ कई अभ्यर्थियों ने धरना स्थल से ही वीडियो कॉल से परिवारों के साथ त्योहार मनाया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह और आशुतोष वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी बीते 59 दिन इको गार्डन में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने के कारण 26 अक्तूबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.