Lucknow News: भूकंप सा झटका लगा, जो जैसे था वैसे भागा
लखनऊ, सितम्बर 28 -- Lucknow News: एसए अपार्टमेंट का पिलर सुबह करीब 11 बजे क्षतिग्रस्त हुआ तो धड़ाम से आवाज आई। पूरी बिल्डिंग कांप गई। फ्लैट में रहने वाले दवा व्यापारी सय्यद शारिक उनके पड़ोसी डॉ. लोहानी और रिजवान समेत अन्य को पहले लगा कि शायद भूकंप आया है। कुछ ही मिनटों में पता चला कि भूकंप नहीं अपार्टमेंट का एक पिलर टूट गया है। इसके बाद भगदड़ शुरू हो गई। सय्यद शारिक के मुताबिक वह दुकान जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच एकाएक धड़ाम से आवाज आई। फ्लैट के बाहर निकले तो पड़ोसी रिजवान व अन्य लोग भी थे। पूछने पर उन्होंने भी पूछा कि भूकंप आया है शायद। पूरी बिल्डिंग कंपन कर रही थी। रिजवान और शारिक ने सामने अमीना अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिचित को फोन किया। उन्होंने भूकंप से मना किया। आनन फानन नीचे पहुंचे तो देखा की गेट के पास लगा पिलर टूट गया। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.