लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: हिन्दुस्तान जॉब्स -तबला, सारंगी और गायन (लोकनृत्य) के पदों पर होगी भर्ती लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में संगतकर्ता के 14 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें तबला, सारंगी और गायन (लोकनृत्य) के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 23 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।

श्रेणीवार पद और पात्रता विश्वविद्यालय में संगतकर्ता के कुल 14 पदों पर भर्ती होगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग के छह, अनुसूचित जाति के चार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का एक और दिव्यांग श्रेणी का एक पद शामिल है। विषयवार रिक्तियों में तबला के सात पद हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग का एक, अन्य ...