लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उपनेता का नाम तय न होने के कारण सदन की बैठक लंबे समय से नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि उपनेता के चयन को लेकर मेयर और भाजपा संगठन के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। यही वजह है कि नगर निगम का सदन बुलाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही और शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार मेयर जिस पार्षद को उपनेता बनाना चाहती हैं, उसके नाम पर भाजपा संगठन सहमत नहीं है। वहीं संगठन जिन नामों पर विचार कर रहा है, उन्हें मेयर की मंजूरी नहीं मिल रही। दोनों पक्षों के बीच जारी इस खींचतान के कारण उपनेता का नाम घोषित नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप सदन की बैठक भी लगातार टल रही है。

दलित पार्षदों के दावों से बढ़ा विवाद कुछ समय पहले दलित पार्षद राम नरेश रावत, जिन्हें मेयर ...