Lucknow News: भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष की फोटो पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी
लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: लखनऊ। भाजपा की महिला जिलाउपाध्यक्ष की एडिट फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की गई। जिलाउपाध्यक्ष ने फेसबुक आईडी और यूजर के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी गौरव बाजपेयी के मुताबिक महिला भाजपा नेता ने तहरीर देकर बताया कि फेसबुक यूजर गोलू यादव चेतक की आईडी से उनकी फोटो और वीडियो पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की गई। पोस्ट के विरोध पर फेसबुक आईडी यूजर ने उनके परिवारीजन और रिश्तेदारों से भी अभद्रता कर गाली-गलौज की। आरोपी की इस हरकत से उनकी और परिवार की समाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। मानसिक रूप से सभी परेशान है। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। थानाप्रभारी के मुताबिक फेसबुक आईडी के यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.