Lucknow News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का कल उद्घाटन करेंगे शाह
लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को लखनऊ स्थित डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक के समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सहित सभी सह प्रभारी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की मौजूदगी रहेगी।
2027 के रोडमैप और चुनावी रणनीति पर चर्चा आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में वर्ष 2014, 2017 और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.