Lucknow News: भाजपा ने घोषित किए किसान और एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को किसान मोर्चा और एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी और एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड ने इनकी सूचियां जारी कीं। प्रदेश में जनजातियां सीमित जिलों में ही हैं। ऐसे में केवल काशी, गोरखपुर और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इसमें सर्वाधिक भागीदारी गोंड जाति को दी गई है। इसके अलावा नट, कोल, गिहार, खरवार, सहारिया आदि जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं किसान मोर्चा में ब्राह्मण, क्षत्रियों के अलावा जाट, गुर्जर, यादव, त्यागी, लोध, पाल सहित अन्य जातियों को प्रतिनिधित्व देकर क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। यह भी पढ़ें- बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.