लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: बढ़ती महंगाई पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने चिंता जताते हुए भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आम जनता इस महंगाई से त्रस्त है और अब वह सरकार बदलने का मन बना चुकी है। यह भी पढ़ें- प्याज ने बिगाड़ा किचन का बजट; लहसुन, अदरक और नींबू ने डाला महंगाई की आग में घीमहंगाई से आम जनता परेशान आराधना मिश्रा ने कहा कि आम जनता की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों की कीमतों में तेज इजाफा हुआ है, जिससे गरीब, मध्यम वर्गीय परिवारों, किसानों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सीपीआई के ताजा आंकड़े...