लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा और उनके संगी-साथी 'आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध' के दोषी हैं। उन्होंने कहा कि जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी हैं।

भ्रष्टाचार का आरोप अखिलेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा है कि देश की आस्थावान जनता का मानना है कि भाजपा और उनके संगी-साथियों ने 'श्रद्धा में सेंधमारी' की है। 'दान-पात्र' से जिस तरह चढ़ावा-चंदा चोरी की है, गुप्त दान में महा-घपले किए हैं, दान की रसीद दी ही नहीं है या दान के बदले नकली रसीद छपवाकर दी है यह आस्था के साथ खिलवाड़ है।

अयोध्या की जमीन का मामला उन्होंने आरोप लगाया है कि ⁠अपने लोगों को कौड़ियों के दाम में अयोध्या की जमीनें खरीदवाई गई, फिर उसे बीसों गुना दाम में करोड़ों में मंदिर को बेचकर ट्र...