लखनऊ, जुलाई 8 -- Lucknow News: भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय, सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्तिकेंद्र बैठक तथा चौथे रविवार को बूथ बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया। महानगर कार्यालय पर मंगलवार को हुई मासिक बैठक में महानगर पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। आनंद द्विवेदी ने कहा कि शक्तिकेंद्र और बूथ की नियमित बैठकें संगठन की कार्यशैली को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन बैठकों के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद, स्थानीय विषयों की जानकारी, जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा आगामी अभियानों की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित की जा सकेगी। यह भी पढ़े...