Lucknow News: भाऊराव देवरस अस्पताल में एक माह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, महिलाओं का फूटा गुस्सा
लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल में पिछले करीब एक महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है, जिसके चलते बुधवार को अस्पताल पहुंचीं कई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने के बावजूद जांच न हो पाने से नाराज महिलाओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वे पिछले एक महीने से लगातार अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अस्पताल के चक्कर काट रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें मशीन खराब होने का हवाला देकर अगली तारीख देकर लौटा दिया जाता है। महिलाओं के मुताबिक, इस दौरान उन्हें कई अलग-अलग तारीखें दी गईं, लेकिन जब भी वे तय समय पर अस्पताल पहुंचीं, उन्हें यही जवाब मिला कि मशीन अभी भी ठीक नहीं हुई है。
महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.