लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बड़े भाई की डांट से आहत रैपिडो चालक हकीम गुफरान (28) ने इंदिरानगर इंसाफनगर में रहने वाले दोस्त के घर में फांसी लगा ली। घटना के समय वह नशे की हालत में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक हकीम गुफरान मूल रूप से देवरिया का रहने वाला था। यहां बड़ी जुगौली में किराए के मकान में रहता था। वह रैपिडो बाइक चलाता था। बड़े भाई गुफरान अंसारी ने बताया कि हकीम नशे का आदी था। मंगलवार को वह अपने दोस्त सत्य प्रकाश निवासी इंदिरा नगर इंसाफ नगर के साथ नशे की हालत में घर पहुंचा। इस पर बड़े भाई ने उसे बुरी तरह डांट दिया। डांट से आहत होकर वह दोस्त के साथ उसके घर चला गया। सुबह जब दोस्त सत्य प्रकाश कमरे में पहुंचा तो हकीम को दुपट्टे के सहारे पंखे ...