Lucknow News: भाइयों की मारपीट के बाद घर में युवक की मौत
लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: बकतौरीखेड़ा गांव में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक के भाइयों से झगड़े और मारपीट के बाद मौत होने की बात सामने आने से मामला संदिग्ध हो गया है। वहीं, परिजन युवक की मौत शराब पीने से होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। बकतौरीखेड़ा निवासी संदीप (27) पत्नी के साथ रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार देर रात संदीप शराब के नशे में घर पहुंचा। दरवाजे पर पिता पुनवासी को गालियां देने लगा। इसी दौरान उसके बड़े और छोटे भाई ने विरोध किया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने डंडे से संदीप की पिटाई की। उसे खींचकर घर के अंदर ले गए। शुक्रवार सुबह संदीप की मौत की जानकारी हुई। सूचना पर निगोहां थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.