Lucknow News: भजन कीर्तन से दिया सामाजिक समरसता का संदेश
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। चिनहट मल्हौर रोड यमुना विहार कॉलोनी स्थित योग कायाकल्प ट्रस्ट आश्रम में सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन और सामाजिक समरसता भोज हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में भक्ति, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के आयोजक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हरिराम जायसवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों को समाजसेवा और सामाजिक एकता से जोड़ना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे। इस मौके पर श्रीचंद्र चक्रमणि, महामंडलेश्वर स्वामी महादेव, अशोक, विशाल जायसवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.