Lucknow News: भगवान के सहस्र नामों का वाचन सुन आध्यात्मिक ऊर्जा भर उठे भक्त
लखनऊ, जुलाई 31 -- Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता। इंदिरा नगर जैन मंदिर में शुक्रवार से 14 दिवसीय भगवान के सहस्त्र नाम के वाचन के साथ ही भक्तामर स्त्रोत दीपार्चन का शुभारंभ हुआ। आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल चातुर्मास की श्रृंखला में जैन आचार्य ने स्वयं भगवान के एक हजार नामों का उच्चारण किया। मंदिर में उपस्थित भक्त सकारात्मक आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गये। भगवान पर जल की धारा के साथ अष्ट कर्मों के नाश करने के लिए अग्नि में धूप समर्पित किया गया।इस अवसर पर आकोदिया क्षेत्र से आये 100 से अधिक भक्तों ने आचार्य श्री के दर्शन किये। जैन समाज के अध्यक्ष पीके जैन व मुख्य संयोजक ऋषभ जैन, अरविंद जैन व रोहित जैन ने सभी को सम्मानित किया। बरासो तीर्थ के अध्यक्ष श्रीमान जैन का भी अभिनंदन किया गया। महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि गुरुदेव ने रयणसार ग्रंथ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.