Lucknow News: भंडारे के साथ श्री दुर्गा मंदिर जल सेवा का हुआ समापन
लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति द्वारा परिवर्तन चौक पर नौ अप्रैल से शुरू हुई जल सेवा का गुरुवार को समापन हुआ। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके साथ ही विशाल भंडारा आयोजित हुआ। भंडारे में राजमा, चावल, बूंदी, छोले- भटूरे, रबड़ी आदि का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान यहियागंज गुरुद्वारा के मुख्य प्रबंधक डॉ गुरमीत सिंह, रजनीश कुमार गुप्ता, ताराचंद्र अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, रामकिशन जायसवाल, विनोद अस्थाना, कृष्णानंद राय, गुड्डू तिवारी, पवन अग्रवाल, राम नरेश मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शुक्ला ने बताया कि जलसेवा के करीब साढ़े तीन माह के दौरान लाखों लोगों को पानी और प्रसादी का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.