Lucknow News: बोल बम कांवरिया मंडल के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: निगोहां में बोल बम कांवरिया मंडल सेवा समिति की ओर से पांचवें विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा भोलेनाथ के जयकारों से परिसर गूंज उठा। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। समिति के सदस्य उत्तम सिंह और शुभम गुप्ता ने बताया कि बाबा धाम में जलाभिषेक कर लौटने वाले कांवरियों और शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से कई वर्षों से भंडारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में उत्तम सिंह, अभय कांत दीक्षित, अरविंद तिवारी, पिंकू साहू, सौरभ मिश्रा, रिंकू सिंह, रन बहादुर सिंह रानू, शुभम गुप्ता, अनुज अवस्थी, शुभम सिंह, सुजीत सिंह, ललित सिंह, लवकुश गुप्ता, ध्यान सिंह और नीरज चौरसिया समेत अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.