लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के बोझिया पुल पर गुरुवार रात शिकार की टोह में निकले दो तेंदुए दिखाई पड़े। एक तेंदुआ बैखौफ पुल की रेलिंग पर चलता दिखा। तो दूसरा तेंदुआ उससे कुछ दूरी पर अंधेरे में चमकती आंखों से शिकार की टोह लेता नजर आया। वाहन की हेड लाइट्स जब इन पर पड़ी। तो यह दोनों साइड बदल जंगल की ओर जा विलीन हो गए।मुर्तिहा कोतवाली व वन रेंज के बोझिया पुल पर गुरुवार रात लगभग 10:20 बजे एक कार उधर से निकल रही थी। इसी दौरान एक तेंदुआ चपलता से पुल की रेलिंग पर चलता दिखाई दिया। जबकि एक तेंदुआ पुल के किनारे उछल कूद करता दिखा। चालक ने तत्काल वाहन की रफ्तार काफी धीमी कर वीडियो शूट किया। तेंदुए वाहन की हेड लाइट्स पड़ने पर साइड बदल तेज रफ्तार से जंगल के अंदर विलीन हो गए। उधर कार सवार ल...