लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: मुंह पर पट्टी, हाथों में तख्तियां और वेतन में भेदभाव खत्म करने की मांग। सोमवार को हजरतगंज स्थित जीपीओ पर बांड डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डॉक्टरों को चारों तरफ से घेर रखा था। ताकि कोई उपद्रव न हो। स्थिति नियंत्रण में रहे। डॉक्टरों ने अफसरों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की गुहार लगाई। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि समान एमबीबीएस डिग्री, बांड की अवधि और भर्ती प्रक्रिया होने के बावजूद वेतन में बड़ा अंतर है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तैनात बांड डॉक्टरों को एक लाख रुपये या उससे अधिक प्रतिमाह वेतन मिलता है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) औ...