लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: जाम का झाम -चारबाग से हजरतगंज तक ट्रैफिक लोड सुबह-शाम हर घंटे 15 से 17 हजार -अवध चौराहा से कानपुर रोड तक ट्रैफिक लोड सुबह-शाम 12 से 15,000 लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की मुख्य सड़कों पर बाइक और कार लेकर चलना दूभर हो गया हैं। हजरतगंज से चारबाग तक के सफर में पांच मिनट की बजाय 15 से 20 मिनट लग रहे हैं। सड़क पर वाहनों की बेतरतीब खड़े वाहन और अतिक्रमण से मुख्य मार्ग गलियों जैसे हो गए हैं। वाहन सवारों को राहत दिलाने के नाम पर बैरिकेडिंग और यू-टर्न का प्रयोग भी कारगार साबित नहीं हो रहा है।

जाम की मुख्य वजहें चारबाग से लेकर आलमबाग और अवध चौराहे से कानपुर रोड तक जाम से लोग परेशान हैं। जहां राह में इतने रोड़े है कि वाहन सवारों का आसानी से गुजरना किसी जंग से लड़ने से कम नहीं है। अवध चौराहे से कानपुर मार्ग पर क्षमता से...