Lucknow News: बैंक अफसर के घर चोरों का धावा, 20 लाख का माल उड़ाया
लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: इंदिरानगर के इंसाफ नगर पानी गांव में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के अफसर जहीर अहमद के घर चोरों ने धावा बोला। इंटरलॉक तोड़कर घुसे चोर नकदी और जेवर समेत करीब 20 लाख का माल पार कर ले गए।जहीर के मुताबिक वह आजमगढ़ ब्रांच में प्रशासनिक अफसर के पद पर तैनात हैं। नौ अगस्त को रात वह घर को लाक करके आजमगढ़ चले गए थे। 15 अगस्त की शाम लौटे। मेन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। अंगर घर के प्रवेश द्वार का लाक टूटा पड़ा था। अंदर कमरे समेत अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। सारा सामान अस्त व्यस्त था। चोर नकदी और जेवर समेत करीब 20 लाख का माल पार कर ले गए। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.